Dance Plus 5: इंडी पॉप सॉग पर सिक्किम के भीम बहादुर छेत्री ने डांसरों के साथ मचाया धमाल

Mohit
0

स्टार प्लस (Star Plus) पर प्रसारित होने वाले डांसिंग रियलिटी शो डांस प्लस 5 (Dance Plus 5) में सिक्किम के रहने वाले आर्मी के जवान भीम बहादुर छेत्री (Bhim Bahadur Chettri) ने टॉप-10 में धमाकेदार एंट्री के बाद इस हफ्ते भी धमाका कर दिया। इंडी पॉप स्पेशल ऐपिसोड में भीम ने लकी अली के गाए ओ सनम गाने पर शानदार परफॉर्मेंस दिया। इस दौरान सभी डांसरों के साथ कैप्टन्स ने भी इंडी पॉप सॉग्स पर अपनी प्रस्तुति दी। इसमें सुपर जज रेमो डिसूजा ने भी अपना परफॉर्मेंस दिया। रेमो के परफॉर्मेंस के दौरान सभी कैप्टन्स और डांसर स्टेज पर आ गए। इस दौरान कंगना और जस्सी गिल भी स्टेज पर आकर सभी ने धमाल मचा दिया। ये पूरा डांस सीक्वेंस धमाकेदार था। इससे एक दिन पहले बोनस बैट्ल राउंड में टीम पुनीत के भीम बहादुर छेत्री की टक्कर टीम करिश्मा के कैंडी बॉट्स से हुई। भीम ने यस बॉस फिल्म के चांद तारे तोड़ लाउं गाने पर धमाका ही कर दिया। वहीं कैंडी बॉट्स ने Dev D फिल्म के ओ परदेशी गाने पर शानदार प्रस्तुति दी। फाइन सो डाउन को सभी जजों ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया। सुपर जज रेमो ने भीम की तारीफ करते हुए कहा भीम अमेजिंग यार बुहत मजा आया। इसके साथ ही रेमो ने कैंडी बॉट्स की भी खूब तारीफ की। सुपर जज रेमो ने इस शो डाउन के विजेता कैंडी बॉट्स को घोषित किया। उन्हें इस जीत के लिए 10 अंक मिले। ईस्ट सिक्कम के एक छोटे से गांव जितलांग के रहने वाले भीम की बेहतरीन परफॉर्मेंस देख दर्शक भी हैरान हैं। आर्मी जवान (Army Jawan) भीम बहादुर छेत्री के डांस को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 25 साल के भीम ने अपने डांसिंग स्किल से सबको चकित कर दिया है। भीम पहले ऐसे जवान हैं, जिन्होंने डांस प्लस (Dance Plus) के मंच पर कदम रखा और ऑडिशन दिया।बता दें कि भीम को डांस का बेहद शौक है और वो उनके लिए पैशन की तरह है। सेना में होने के साथ-साथ वो डांस स्किल पर भी लगातार प्रैक्टिस करते हैं। आर्मी जवान भीम ने अपना जीवन भारत के नाम समर्पित कर दिया है और साथ ही अपने डांस के पैशन को भी जिंदा रखा है। भीम ने अपने जीवन में अब काफी संघर्ष किया है, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। यह डांस प्लस का पांचवा सीजन है। शो में सुपर जज के तौर पर रेमो डिसूजा है। जबकि इस बार शो में चार कप्टनों को रखा गया है। बता दें कि शो में शक्ति के ना जुड़ने के चलते दो नए कैप्टन को जोड़ा गया है। इस बार शो में कैप्टन के तौर पर धर्मेश येलंडे, पुनीत पाठक, करिश्मा चौहान और सुरेश मुकुंद हैं। वहीं शो को राघव होस्ट कर रहे हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RhKjpM

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top