Dance Plus 5: The Ace क्रू ने दिया धमाकेदार परफॉर्मेंस, शाहरुख खान ने की खूब तारीफ

Mohit
0

स्टार प्लस (Star Plus) पर प्रसारित होने वाले डांसिंग रियलिटी शो डांस प्लस 5 (Dance Plus 5) में टॉप-10 में धमाकेदार एंट्री के बाद The Ace क्रू सहित सभी डांसरों ने बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरुख खान को धमाकेदार ट्रिब्यूट दिया। इस हफ्ते प्रसारित गणतंत्र दिवस स्पेशल एपिसोड में शाहरुख खान गेस्ट के तौर पर आए थे। The Ace क्रू के परफॉर्मेंस की बात करें तो इस क्रू ने अपने शानदार परफॉर्मेंस से धमाका ही कर दिया। अपने एक्ट में The Ace क्रू ने 1983 क्रिकेट वर्ल्ड के फाइनल मैच को दिखाया। The Ace क्रू का परफॉर्मेंस इतना धमाकेदार था कि शाहरुख खान ने खूब तारीफ की। वहीं रेमो ने भी The Ace क्रू की खूब तारीफ की। साथ ही रेमो ने The Ace को 20 में से 20+ दिए।बता दें कि इस क्रू में चार कोरियोग्राफर हैं। ऑडिशन में क्रू के डांसर रोहन ने बताया ACE का फुलफॉर्म है Artist Creating Elements. इसमें हम सात स्टाइल Enclude करते हैं। इस क्रू को बनाने के लिए हमने 11 स्टेट और 14 सिटी में जा जाकर एक-एक कंटेस्टेंट को लाए हैं और क्रू को तैयार किया है। ऑडिशन में इनके परफॉर्मेंस से पहले एक वीडियो दिखाया गया था जिसमें इस क्रू के बनने की कहानी दिखाई गई। जिसमें रोहन पाल (Rohan Pal), रुबेन लामा (Reuben Lama) से मिले हैं और इस क्रू के लिए देशभर में घूम-घूम कर डांसरों को जोड़ते हैं।इस दौरान वे देश के विभिन्न राज्यों में जाते हैं। इनकी सोच बेस्ट डांस क्रू बनाने का था। इस तरह इस क्रू में 11 राज्यों के डांसर जुड़ जाते हैं। इस क्रू की ये खासियत है कि इसमें भारत के अलग-अलग फ्लेवर के डांसर हैं। जो शो में इंडिया के सामने धमाल मचाएंगे। गौर हो कि रुबेन और रोहन कोरियोग्राफर भी हैं।यह डांस प्लस का पांचवा सीजन है। शो में सुपर जज के तौर पर रेमो डिसूजा है। जबकि इस बार शो में चार कप्टनों को रखा गया है। बता दें कि शो में शक्ति के ना जुड़ने के चलते दो नए कैप्टन को जोड़ा गया है। इस बार शो में कैप्टन के तौर पर धर्मेश येलंडे, पुनीत पाठक, करिश्मा चौहान और सुरेश मुकुंद हैं। वहीं शो को राघव होस्ट कर रहे हैं।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2vxmRwn

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top