सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा आदिवासी बच्चे का डांस वीडियो, Guru Randhawa, Tarek Fatah हुए कायल

Mohit
0

सोशल मीडिया पर एक स्कूली छात्र का डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखकर आपका भी दिल खुश हो जाएगा। अगर आप Guru Randhawa के फैन हैं तो आपका मजा दोगुना हो जाएगा क्योंकि यह लड़का गुरु के फेमस गीत नखरा तेरा नी High Rtaed Gabru पर बेहतरीन ब्रेकडांस कर रहा है। इस डांस वीडियो के बारे में जैसे ही गुरु को इसका पता चला, उन्होंने झट से इस छात्र की प्रतिभा को तवज्जो देते हुए अपने Twitter और Facebbok पर इसे शेयर किया। वे इस लड़के के डांस के इस कदर कायल हो गए कि इसका दूसरा वीडियो भी अपने सोशल प्लेटाफार्म पर शेयर किया है।सोशल मीडिया पर यूजर्स तो इस डांस को पसंद कर ही रहे थे कि जाने-माने लेखक Tarek Fatah की नज़र में भी यह आ गया। फिर क्या था, उन्होंने भी झट से Retweet करते हुए इसे प्रमोट कर डाला। गुरु और तारेक दोनों ने यूजर्स से अपील की है कि इसे शेयर करें और इसकी प्रतिभा का सम्मान करें। इस जबर्दस्त लिटिल डांसर को आप भी देखें। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बन गया है। जहां तक छात्र की बात है, उसे राजस्थान के बारा जिले का बताया जा रहा है। उसका नाम दीपक सहरिया बताया गया है, जो आदिवासी है और शाहाबाद, पेनावड़ा के सरकारी स्कूल का छात्र है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2U0IL5o

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top