
भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी शिखर धवन फिल्म डबल एक्सएल में नजर आयेंगे। सतराम रमानी द्वारा निर्देशित, डबल एक्सएल में सोनाक्षी सिन्हा, हुमा कुरैशी, जहीर इकबाल और महत रघुवेन्द्र की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म दो प्लस-साइज महिलाओं की कहानी है जो अपने सपनों की तलाश में हैं। ये भी पढ़ेंः अमिताभ बच्चन ने 800 रुपए के साथ की थी करियर की शुरुआत, आज हैं इतने हजार करोड़ के मालिकभारतीय क्रिकेटर शिखर धवन भी ‘डबल एक्सएल’में बेहद खास अंदाज में नजर आएंगे। शिखर धवन ने बताया, देश के लिए खेलने वाले एक एथलीट के तौर पर जीवन हमेशा बहुत व्यस्त होता है। अच्छी मनोरंजक फिल्में देखना मेरा पसंदीदा शगल है। जब यह अवसर मेरे पास आया और मैंने कहानी सुनी, तो इसका मुझ पर गहरा प्रभाव पड़ा। यह पूरे समाज के लिए एक प्यारा संदेश है और मुझे उम्मीद है कि बहुत सारी युवा लड़कियां और लड़के अपने सपनों का पीछा करते रहेंगे, चाहे कुछ भी हो। ये भी पढ़ेंः उर्फी जावेद ने न्यूड कलर का आउटफिट पहनकर फैंस को किया घायल, फिर कह दी ऐसी बात, जानकर उड़ जाएंगे होशगौरतलब है कि गुलशन कुमार, टी-सीरीज, वाकाओ फिल्म्स और मुदस्सर अजीज द्वारा इस फिल्म को प्रस्तुत किया जा रहा है। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, विपुल डी शाह, अश्विन वर्दे, राजेश बहल, साकिब सलीम, हुमा कुरैशी और मुदस्सर अजीज द्वारा किया गया है। डबल एक्सएल 04 नवंबर, 2022 को रिलीज होगी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3KqPWeN

