
कौन बनेगा करोड़पति 14 (KBC-14) टीआरपी में धमाल मचा रहा है। हाल ही में सोनी टीवी चैनल के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लेटेस्ट प्रोमो जारी किया गया था जिसमें शो के दूसरे करोड़पति की बात हो रही थी। लग रहा था कि शो को दूसरा विनर मिलने वाला है। आपने देखा कि केबीसी कंटेस्टेंट शाश्वत गोयल 1 करोड़ की धनराशि जीतकर 7.5 करोड़ के सवाल पर पहुंच गए। ताजा एपिसोड में उनका 7.5 करोड़ के सवाल से सामना हुआ।यह भी पढ़े : वास्तविकता में बदली उड़ने वाली कारें, चीनी कार ने यूएई में भरी पहली उड़ान प्रोमो में दिखाया कि शो के होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) उनसे 7.5 करोड़ रुपये के लिए आखिरी सवाल पूछ रहे हैं। शाश्वत गोयल जब 1 करोड़ के सवाल का सही जवाब देकर करोड़पति बने तो हर किसी के मन में यही सवाल था कि क्या वो 7.5 करोड़ रुपये के सवाल का सही जवाब दे पाएंगे।उन्होंने 7.5 करोड़ के सवाल का जवाब दिया, लेकिन अफसोस उनका जवाब गलत निकला। इसके बाद नियम के तहत वह करोड़पति नहीं बन पाए और केवल 75 लाख लेकर घर गए। इस मुकाम पर पहुंचकर जीन नहीं पाने पर शाश्वत गोयल इमोशनल हो गए। वह ऑडियंस में जाकर खाली सीट पकड़कर फूट-फूटकर रोए। यह देखकर शो में मौजूद सभी लोग भावुक हो गए।यह भी पढ़े : कांग्रेस विधायक पर शादी का झांसा देकर महिला शिक्षक पर यौन उत्पीड़न का आरोपशाश्वत गोयल केबीसी में अकेले आए थे और अपने साथ किसी को नहीं लाए थे। उनके कंपैनियन की सीट खाली रखी गई थी। उन्होंने बताया कि उनकी मां चाहती थीं कि जब बेटा केबीसी में जाएगा तो वे साथ जाएंगी लेकिन कोरोना की दूसरी लहर में उनका देहांत हो गया। मां के निधन से शाश्वत टूट गए थे। गेम खेलने के बाद शाश्वत मां को याद करते हुए कंपैनियन की खाली सीट पर पहुंचे और खूब रोए।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/1qZIGeK

