मूवी डबल एक्सएल के लिए हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा ने बढ़ाया इतना वजन, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Mohit
0

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी ने अपनी आने वाली फिल्म डबल एक्सएल के लिए काफी वजन बढ़ाया है। सतराम रमानी द्वारा निर्देशित, डबल एक्सएल में सोनाक्षी सिन्हा, हुमा कुरैशी, जहीर इकबाल और महत रघुवेन्द्र की मुख्य भूमिका है। ये भी पढ़ेंः KBC 14: 7.5 करोड़ के सवाल पर चूके गए शाश्वत गोयल, मां को याद कर फूट-फूटकर रोएयह फिल्म दो प्लस-साइज महिलाओं की कहानी है जो अपने सपनों की तलाश में हैं। इस फिल्म के लिये सोनाक्षी और हुमा ने काफी वजन बढ़ाया है। हुमा कुरैशी ने बताया कि अक्सर हर फिल्म में अभिनेत्री से कहा जाता है कि आप थोड़ी और पतली हो जाओ। ‘डबल एक्सेल’ मेरे करियर की पहली ऐसी फिल्म है, जिसमें निर्देशक ने कहा थोड़ा और मोटी हो जाओ। मैंने इस फिल्म के लिये 22 किलो वजन बढ़ाया है।ये भी पढ़ेंः सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी के साथ फिल्मी पर्दे पर नजर आएंगे टीम इंडिया के गब्बर, फैंस को दिया सरप्राइजसोनाक्षी सिन्हा ने कहा, मैंने फिल्म डबल एक्सएल के लिये तकरीबन 15 से 17 किलो वेट गेन किया था। गौरतलब है कि गुलशन कुमार, टी-सीरीज, वाकाओ फिल्म्स और मुदस्सर अजीज द्वारा इस फिल्म को प्रस्तुत किया जा रहा है।फिल्म का निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, विपुल डी शाह, अश्विन वर्दे, राजेश बहल, साकिब सलीम, हुमा कुरैशी और मुदस्सर अजीज द्वारा किया गया है। डबल एक्सएल 04 नवंबर, 2022 को रिलीज होगी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/YoW2Ete

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top