
हैरी पॉटर फिल्मों में हैग्रिड का किरदार निभाने वाले मशहूर हॉलीवुड अभिनेता रॉबी कोल्ट्रेन का निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे। उनके परिवार में बहन एनी राय, बच्चे स्पेंसर, ऐलिस और मां रोना जेमेल हैं। रॉबी की एजेंट बेलिंडा राइट ने यह जानकारी दी। ये भी पढ़ेंः मूवी डबल एक्सएल के लिए हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा ने बढ़ाया इतना वजन, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरानउन्होंने बताया कि रॉबी कोल्ट्रेन का निधन स्कॉटलैंड में फलकिर्क के एक छोटे शहर लारबर्ट के अस्पताल में हुआ। रॉबी काफी लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से प्रशंसक शोक में डूब गए है। रॉबी का जन्म 30 मार्च, 1950 को स्कॉटलैंड में हुआ था। रॉबी ने पढ़ाई के बाद स्टैंडअप कॉमेडियन के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। बाद में उन्होंने अभियन के लिए लंदन का रुख किया और टीवी शोज से अपना करियर शुरू किया। बेलिंडा ने जारी बयान में कहा, रॉबी एक कमाल के अभिनेता थे। ये भी पढ़ेंः KBC 14: 7.5 करोड़ के सवाल पर चूके गए शाश्वत गोयल, मां को याद कर फूट-फूटकर रोएबेस्ट एक्टर के लिए लगातार तीन बार बाफ्टा अवॉर्ड जीतने की वजह से उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉड्र्स में भी दर्ज था। उन्हें ‘हैरी पॉटर’ की फिल्मों में हैग्रिड के रूप में आने वाले दशकों में सबसे ज्यादा याद किया जाएगा। यह एक ऐसा रोल था, जिसने दुनिया भर में बच्चों और बड़ों के दिलों में जगह बनाई थी। ‘ हैरी पॉटर के लेखक जेके राउलिंग ने ट्विटर पर कोल्ट्रेन को एक अविश्वसनीय प्रतिभा के रूप में वर्णित किया।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/y6P8L70

