
टीवी धारावाहिक की अभिनेत्री वैशाली ठक्कर ने इंदौर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। वैशाली टीवी धारावाहिक यह रिश्ता क्या कहलाता है और जैसे कई धारावाहिक में काम कर चुकी है रही हैं, वह बिग बॉस में भी हिस्सा ले चुकी हैं। Vaishali Takkar पिछले एक साल से इंदौर में रह रही थीं। यहीं उन्होंने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। ये भी पढ़ेंः Mili Trailer Releases: जान्हवी कपूर को देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, देखिए मिली का सस्पेंस भरा ट्रेलरतेजाजी नगर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी और उन्हें घटनास्थल से सुसाइड नोट भी मिला है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक वैशाली ठक्कर फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की करीबी दोस्तों में शामिल रही हैं। जानकारी के अनुसार वैशाली एक वर्ष से इंदौर में रह रही थी। वैशाली ने ससुराल सिमर का, आशिकी, लाल इश्क, सुपर सिस्टर और विष और अमृत में भी काम किया था। ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरीयल में उन्होंने संजना का कैरेक्टर निभाया था। इस दौरान वे काफी फेसम हो गई थीं। ये भी पढ़ेंः दिवाली पर बड़ा धमाका करने जा रहे हैं सलमान खान, कैटरीना के साथ करेंगे ऐसा काम, कर दिया ऐलानइसके बाद ससुराल सिमर का सीरील में उन्होंने अंजलि का रोल निभया था। वैशाली को बेस्ट एक्ट्रेस इन निगेटिव रोल का सम्मान भी गोल्डन पेटल अवार्ड में मिल चुका है। टीवी सीरीयल के अलावा वैशाली ने कुछ फिल्मों में भी काम किया था। बताया जाता है कि उनका परिवार उज्जैन के पास महिदपुर का रहने वाला है, लेकिन वैशाली इंदौर में ही पली-बढ़ी थीं। शुरू से ही एक्टिंग को लेकर उनका आकर्षण रहा था।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/dNA415J

