बॉलीवुड फिल्मकार बोनी कपूर ने अपनी बेटी जाह्नवी को लेकर कह दी ऐसी बड़ी बात

Mohit
0

बॉलीवुड फिल्मकार बोनी कपूर ने लोगों से अपील की है कि उनकी बेटी जाह्नवी कपूर की तुलना उसकी मां श्रीदेवी से नहीं करनी करें। बोनी कपूर ने अपनी पुत्री जाह्नवी कपूर को लेकर फिल्म मिली बनायी है। बोनी कपूर ने कहा है कि जाह्नवी की तुलना उनकी मां श्रीदेवी के साथ नहीं करनी चाहिए। ये भी पढ़ेंः ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है फेम वैशाली ठक्‍कर ने की आत्‍महत्‍या, सुसाइड नोट मिलाउन्होंने कहा कि जाह्नवी कपूर और श्रीदेवी दोनों स्क्रीन पर बिल्कुल अलग हैं। श्रीदेवी अपने किरदारों को चुनती थीं, उसमें ढल जाती थीं। वह भूमिका नहीं निभाती है, उसका हिस्सा बन जाती थीं। यहीं वजह थी कि वह फिल्म दर फिल्म और बेहतर नजर आती थीं।ये भी पढ़ेंः Mili Trailer Releases: जान्हवी कपूर को देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, देखिए मिली का सस्पेंस भरा ट्रेलर बोनी कपूर ने कहा, श्रीदेवी ने जब हिन्दी फिल्मों में शुरुआत की तब वह दक्षिण भारत की 150-200 फिल्में कर चुकीं थीं, लेकिन मेरी बच्ची ने बॉलीवुड में अपना सफर अभी शुरू किया है। उसकी तुलना उसकी मां के किसी भी काम से न करें। गौरतलब है कि ‘मिली’ मलयालम फिल्म ‘हेलेन’ की आधिकारिक हिन्दी रीमेक है। फिल्म मिली में जाह्नवी कपूर के अलावा सनी कौशल और मनोज पाहवा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 04 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ecQvFKn

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top