
विवादों के बीच रिलीज हुई द केरल स्टोरी जमकर कमाई कर रही है। छोटे बजट और बिना पॉपुलर स्टारकास्ट वाली इस फिल्म को ऑडियंस का काफी प्यार मिल रहा है। केरल की लड़कियों को ISIS जॉइन करवाने की कहानी दिखाने का दावा करती इस फिल्म को बैन करने की भी मांग उठने लगी। सारे विवाद से द केरल स्टोरी चर्चा में आ गई और इसका फायदा फिल्म को लगातार बॉक्स ऑफिस पर हो रहा है।ये भी पढ़ेंः The Kerala Story की रिलीज से भड़के मुस्लिम, नारा-ए-तकबीर बोल फाड़े फिल्म के पोस्टर, VIDEO हुआ वायरलअदा शर्मा स्टारर द केरल स्टोरी ने पहले दिन ही सभी को सरप्राइज किया और 8 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन कर डाला। फिल्म की डिमांड ऐसी बढ़ी कि दूसरे दिन से थिएटर्स इसके शोज बढ़ाने लगे और शनिवार को फिल्म की कमाई में ऑलमोस्ट 40% का जंप आया। अब रविवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स आने लगी हैं और अनुमान बता रहे हैं कि फिल्म ने तीसरे दिन भी सॉलिड कमाई की है। द केरल स्टोरी के लिए एडवांस बुकिंग तो बढ़ी ही, वॉक-इन दर्शक भी खूब पहुंचे। अनुमान बताते हैं कि तीसरे दिन रविवार को द केरल स्टोरी ने बॉक्स ऑफिस पर 16 से 17 करोड़ रुपये के बीच कलेक्शन किया है।ये भी पढ़ेंः वायरल हुई तलाक के बाद शादी की फोटो पैरो से कुचलने वाली शालिनी, रियाज ने जिंदगी कर दी थी बर्बाद, जानिए कैसेशनिवार को फिल्म ने 11.22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और दो दिन में फिल्म का कलेक्शन 20 करोड़ रुपये के बहुत करीब पहुंच गया था। रविवार की कमाई के बाद फिल्म का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन 35 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच चुका है। एक लिमिटेड बजट और जनता के लिए अनजान कास्ट के साथ आई फिल्म के लिए ये वीकेंड कलेक्शन बहुत दमदार है। शुक्रवार को द केरल स्टोरी के साथ ही मार्वल यूनिवर्स की सुपरहीरो फिल्म गार्डियन्स ऑफ द गैलेक्सी 3 भी थिएटर्स में रिलीज हुई। इंडिया में इन फिल्मों की पॉपुलैरिटी बहुत सॉलिड है और फैन्स इन्हें बहुत एन्जॉय करते हैं। मार्वल की कई फिल्मों ने अपने साथ रिलीज हुई बड़ी हिंदी फिल्मों से भी बेहतर कमाई की है, मगर द केरल स्टोरी की कमाई गार्डियन्स ऑफ द गैलेक्सी 3 से कहीं बेहतर हुई है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/kj7hrGM

