17 की उम्र में ही भूपेन हजारिका को दिल दे बैठी थीं कल्पना लाजमी, खुद किया था खुलासा

Mohit
0

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस व निर्देशक कल्पना लाजमी का मुंबई में रविवार को सुबह 64 साल की उम्र में निधन हो गया। वो लंबे समय से किडनी के कैंसर से पीड़ित थीं और कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनकी कुछ लोकप्रिय फिल्मों में ‘रुदाली’, ‘दमन’, ‘दरमियान’ शामिल हैं।लाजमी के निधन के बाद उनके बारे-बारे में बहुत सी बातें सामने आ रही हैं। अब एक खबर ये आइ है कि लाजमी और भूपेन हजारिका 40 साल तक हमराह रहे। हजारिका से पहली दफा मिलते वक्त लाजमी की उम्र केवल 17 साल थी। उस वक्त हजारिका 45 साल के थे। हाल में रिलीज हुई उनकी आत्मकथा ‘भूपेन हजारिका: एस आई न्यू हिम’ में लाजमी ने कहा है, ‘मेरी उनके साथ नजरे मिलीं, और पहली नजर में प्यार हो गया ... इसका प्रतिबिंब मैंने 40 साल बाद भी उसकी आंखों में देखा जब उनके जीवन की रोशनी बुझने वाली थी।’ हॉपर कालिंस द्वारा प्रकाशित किताब में उन्होंने लिखा है कि हमारी जिंदगी में जवानी से बुजुर्ग होने तक पारस्परिक प्रेम और जुनून की निरंतर यात्रा रही। हमारी जिंदगी में कई अध्याय आये।...कुछ को हमने संजोए रखा और कुछ ऐसे भी मिले जिनको हम भूलना चाहते हैं। उन्होंने लिखा है, ‘‘भूपेन हजारिका के साथ मेरी प्रेम कहानी अलहदा थी। भूपेन के साथ 40 साल की खुशियों से भरी, व्यक्तिगत और अशांत यात्रा रही जिसने हमारे किरदारों पर गहरा प्रभाव छोड़ा है।’’ बता दें कि हजारिका का 5 नवंबर 2011 को निधन हो गया था। लाजमी ने अपनी लाइफ को बेहद प्राइवेट रखा। अब लाजमी के निधन के बाद उनकी प्रेम कहानी सामने आई है। बता दें कि कल्पना महिला प्रधान फिल्में बनाने के लिए जानी जाती थीं। रविवार दोपहर को ही उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। लेकिन हैरानी की बात ये थी कि इंडियन फिल्म एंड टीवी डायरेक्टर्स संस्था का कोई प्रतिनिधि आज मशहूर उन्हें श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचा। श्मशान भूमि पर भी सोनी राजदान, विनता नंदा, शबाना आजमी और श्याम बेनेगल जैसे चंद लोग ही नजर आए। कल्पना को उनके छोटे भाई देव लाजमी ने मुखाग्नि दी। 64 वर्षीया कल्पना की चिता जलते ही जो कुछ लोग इंडस्ट्री से आए भी वो फोटो खिंचाने के बाद चलते बने।बता दें कि कल्पना लाजमी आखिरी वक्त में बुरे दौर से गुजर रही थीं। उन्हें नवंबर 2017 में कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं थे। जिसके बाद कई बॉलीवुड स्टार्स उनकी मदद के लिए आगे आए थे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2xAFmy7

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top