प्रियंका चोपड़ा को हटा कर हिमा दास को बनाए असम का टूरिज्म ब्रांड एंबेसडर

Mohit
0

कांग्रेस विधायक कमलाख्या डे पुरकायस्थ ने सोमवार को विधानसभा में बाॅलीवुड अौर हाॅलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की जगह गोल्ड मेडल विजेता हिमा दास को पर्यटन ब्रांड एंबेसडर बनाने की मांग की है। साथ ही कांग्रेस विधायक ने प्रियंका चोपड़ा को ब्रांड एंबेसडर बनाने के सरकार के फैसले की तीखी आलोचना की है। इससे पहले राज्य सरकार ने प्रियंका चोपड़ा के साथ हुए करार के मुताबिक उन्हें दी जाने वाली रकम का भी खुलासा करने से मना कर दिया था। राज्य सरकार की तरफ से कहा गया था कि प्रियंका चोपड़ा के साथ हुए करार में निहित गोपनीयता शर्त के चलते इसका खुलासा नहीं किया जा सकता। विधायक कमलाख्या डे के मुताबिक हमें यह जानने का कोर्इ अधिकार नहीं है कि हमारे टैक्स की धनराशि कहां खर्च हो रही है। उन्हाेंने दावा किया है कि प्रियंका के एंबेसडर बनाए जाने के बाद राज्य पर्यटन को हासिल राजस्व निश्चित तौर पर भुगतान की गर्इ धनराशि से कम होगी। इसलिए राज्य सरकार प्रियंका के साथ गोपनीयता शर्त का नाम ले दी गर्इ धनराशि बताने से इंकार कर रही है। उत्तरी करीमगंज से कांग्रेस के विधायक ने कहा कि हिमा दास अब अंतर्राष्ट्रीय हस्ती बन चुकी हैं। उन्हें असम पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर होना चाहिए। हिमा असम की खेल एंबेसडर हैं। उन्होंने हालहीं में एडिडास के साथ दो साल का करार किया है। एडिडास ने हिमा के नाम पर प्रीमीयम स्प्रिंट शूज भी जारी किया है। कमालाख्या डे के सुर में सुर मिलाते हुए कांग्रेस के एक अन्य विधायक ने रूपज्योति कुर्मी ने भी मांग की है कि हिमा दास का ब्रांड एंबेसडर बनाया जाना चाहिए। उन्हें भरोसा है कि एेसा होने पर राज्य पर्यटन को दुनियाभर में अनेक प्रोजेक्ट मिलेंगे। विधायक कुर्मी के मुताबिक प्रियंका की तो अब शादी होने वाली है। उनके असम भ्रमण पहले से भी घट जाएंगे तब क्या होगा। प्रियंका को 2016 में राज्य का पर्यटन ब्रांडढ एंबेसडर नियुक्त किया गया था। इस बीच राज्य विधानसभा मंत्री चंदन ब्रहमा ने दावा किया है कि प्रियंका को एंबेसडर बनाए जाने के बाद राज्य के घरेलू पर्यटकों में 3.9 आैर विदेशी पर्यटकों की संख्या में 11.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुर्इ हैं। उन्होंने कहा कि राज्य पर्यटन विभाग ने 2017-18 के दौरान पिछले चार साल की तुलना में सर्वाधिक रुपए 2,09,56,919 अर्जित किए हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QWof1Q

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top