26 अक्टूबर को रिलीज होगी प्रियंका की असमिया फिल्म

Mohit
0

हॉलीवुड मेंं अपनी पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा के बैनर तले बनी असमी फिल्म भोगा खिड़की 26 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्माण प्रियंका के पर्पल पेबल पिक्चर्स और शाहनाब आलम की ईस्टर्ली एंटरटेनमेंट ने रिबैष फिल्म 25 अक्टूबर को गुवाहाटी अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव (जीआईएफएफ) में भी दिखाई जाएगी।भोगा खिड़की में सीमा विश्वास, जॉय कश्यप, संजय खरगड़िया, कस्वी शर्मा, मोहम्मद अली शाह और बिष्णु खरगड़िया जैसे सितारे हैं।यह फिल्म गांव की युवती पर अधारित है। एक इंटरव्यू में फिल्म के डायरेक्टर जाहनू बरुआ ने बताया कि यह फिल्म एक युवा ग्रामीण महिला की कहानी है। जो एक सामाजिक-राजनीतिक रूप से अस्थिर स्थिति को अनुभव करती है। उन्होंने आगे कहा कि वे बहुत खुश हैं कि प्रियंका जैसी नामी हस्ती असमिया सिनेमा का समर्थन करने के लिए आगे आई हैं। बता दें कि अभी हाल ही में इस फिल्म कस पहला पोस्टर भी जारी किया गया है ।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2xrFpw2

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top