
साल 2010 की तेलुगू फिल्म कलवर किंग में गाने के बाद असम के संगीतकार जोई बरुआ दक्षिण भारत की फिल्म 24 किसेज के गाने को कंपोज कर रहे हैं। यह निर्देशक अयोध्या कुमार कृष्णमसेट्टी की फिल्म है।जोई ने बताया, रेसुल पुकुट्टी ने कृष्णमसेट्टी को मेरा नाम सुझाया था। उन्हें मार्गरिटा विद ए स्ट्रॉ और प्राइड सीरीज में मेरा काम पसंद आया था। उन्होंने आगामी फिल्म के लिए पांच गाने कंपोज किए हैं। उन्होंने कहा, आज (बुधवार) एक हेवी रॉक ट्रैक लॉन्च होगा, जिसे मैंने गाया है। यह हिंदी में है। इसके बाकी के चार गाने तेलुगू में हैं और अलग-अलग गायकों ने इसे गाया है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2psdEz0

