भाई को देखकर Priyanka को आती है पिता की याद

Mohit
0

बॉलीवुड अभिनेत्री और असम पर्यटन की ब्रांड एंबेस्डर प्रियंका चोपड़ा ने अपने भाई सिद्धार्थ को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उन्हें देखकर अभिनेत्री को अपने दिवंगत पिता अशोक चोपड़ा की याद आती है। उन्होंने ट्वीट किया, छोटे भाई, जन्मदिन की शुभकामनाएं और मेरा प्यार और दुआ। तुम एक विशेष आदमी बन गए हो। मुझे तुम पर गर्व है और प्यार है। तुम्हें देखकर मुझे पिता की याद आती है। तुम्हारी विनम्रता और बर्थडे के जश्न के लिए धन्यवाद। वापस आते ही तुमसे मिलूंगी। प्यार दीदी।काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा सलमान खान अभिनीत फिल्म भारत तथा शोनाली बोस की द स्काई इज पिंक में अभिनय करती नजर आएंगी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Ld4nEv

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top