
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की जल्द ही टीवी शो कॉमेडी विद कपिल शर्मा में वापसी हो सकती है। चैनल से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी है। कहा जा रहा है कि आने वाले दो एपिसोड के बाद सुनील ग्रोवर की शो में एंट्री होगी। गौरतलब है कि कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के झगड़े का असर चैनल की टीआरपी पर पड़ा है। सूत्रों की मानें तो इस माह के आखिरी हफ्ते में सुनील द कपिल शर्मा शो से जुड़ जाएंगे लेकिन यह वापसी चैनल के लिए थोड़ी महंगी होगी। दरअसल सुनील अपनी फीस बढ़ाकर ही इस शो से दोबारा जुड़ेंगे। सुनील ग्रोवर द कपिल शर्मा शो की जान हैं। सुनील ग्रोवर ने भले ही कपिल शर्मा से नाराज होकर सोशल मीडिया साइटों पर अपना गुस्सा उतारा हो लेकिन चैनल वालों से उनका झगड़ा नहीं हुआ है। इसका ताजा उदाहरण सुनील का इंडियन आइडल शो में परफॉर्म करना है। सूत्रों के मुताबिक सुनील ने यह बात कबूली है कि उनका झगड़ा चैनल वालों से नहीं है,इसलिए वह शो में आने के लिए राजी हो गए हैं। साथ ही सुनील ने मौके का फायदा उठाते हुए चैनल से ज्यादा फीस की डिमांड कर ली है। शो में सुनील पैसे बढ़ाकर ही अपनी एंट्री करने वाले हैं। सुनील के जाने के बाद कपिल ने तीन एपिसोड शूट किए। सुनील ग्रोवर शो में डॉ मशहूर गुलाटी का किरदार निभाते थे। सुनील ग्रोवर इन दिनों ऑफिशियल छुट्टियां मना रहे हैं। सुनील ने झगड़े से पहले ही अपने पर्सनल शोज के लिए प्रॉडक्शन वालों से छुट्टी मांग रखी थी। सुनील अपनी छुट्टियों के दौरान कॉमेडी के लाइव शोज करने वाले थे। यानी यह कहा जा सकता है कि सुनील ने ऑफिशियली इस शो को नहीं छोड़ा है। सूत्रों के मुतिाबिक अगले शो का शेड्यूल 7,8,11 और 12 अप्रेल को तय किया गया है। कपिल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म फिरंगी की शूटिंग के लिए राजस्थान में हैं। वहां से शूटिंग पूरी कर वह 7 को मुंबई आकर अपने शो के आने वाले एपिसोड्स की शूटिंग करेंगे। कपिल के गुस्सैल रवैये से नाराज टीम मेंबर्स ने शो का बहिष्कार कर दिया था। कपिल ने सोशल साइट पर सुनील से माफी भी मांगी थी लेकिन उन्होंने बाकी किसी भी टीम मेंबर से माफी नहीं मांगी। सूत्रों के मुताबिक कपिल के रवैये में कोई खास बदलाव नहीं आया है। उन्होंने केवल सुनील से माफी मांग कर अपनी गलती सुधारने की कोशिश की थी लेकिन बाकी किसी को-स्टार को कपिल का मैसेज नहीं आया है जबिक टीम मेंबर इस इंतजार में हैं कि कपिल मैसेज कर उन्हें वापस बुला लें ताकि वे भी शो की शुरुआत कर सकें। ये न्यूज टॉप में 3 नंबर पर लगानी है,खबर में वीडियो भी लगाना है
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2t8cpGB

